ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: शातिर चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, कैश और गहना समेत 15 लाख की संपत्ति ले भागे

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए 6.50 लाख से अधिक के सोने के गहने और 50 हजार कैश समेत करीब 15 लाख क

बिहार: शातिर चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, कैश और गहना समेत 15 लाख की संपत्ति ले भागे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए 6.50 लाख से अधिक के सोने के गहने और 50 हजार कैश समेत करीब 15 लाख की संपत्ति ले भागे। घटना सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार की है।


दरअसल, बेखौफ चोरों ने शहर के नया बाजार निवासी कुमार अंकुश के घर में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित गृहस्वामी कुमार अंकुश ने बताया कि उसके पिता वकील मनोरंजन घोष की मौत बीते 22 फरवरी को हो गई थी। कुमार अंकुश और उनका भाई बंगलोर में नौकरी करते हैं। बीते 28 जुलाई को अपनी मां को लेकर सहरसा से बंगलोर लेकर चले गए थे। इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर लूटपाट की।


बीते 17 अक्टूबर को पीड़ित और उसकी मां वापस घर आए तो देखा कि घर का ताला टूटा था। घर में रखे गोदरेज, अलमीरा, घर का एक एक बक्सा, अटैची को तोड़कर सोने का जेवर लगभग 11 भरी, 50 हजार रुपए नगद, 25 भर चांदी का जेवर, तीन घड़ी आज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। पीड़ित के मुताबिक आज्ञात चोरों ने नगदी व जेवरात मिलाकर तकरीबन 15 लाख की संपत्ति चोरी कर ली है। पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद सदर थाना की पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता