ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार : बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर मुखिया का कर दिया मर्डर, चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका

SAHARSA : सहरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो

बिहार : बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर मुखिया का कर दिया मर्डर, चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना के बाद मृतक मुखिया के परिजनों में कोहराम मचा है। घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर पुलिस शिविर के पास की है।


मृतक की पहचान सौरबाजार प्रखंड के खजुरी पंचायत के मुखिया रंजीत साह के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक खजुरी पंचायत के मुखिया रंजीत साह अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे खौजरी ढ़ाला के पास पहुंचे पहले से घात लगाए बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने ओवरटेक कर मुखिया के सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। आनन-फानन में खून से लथपथ मुखिया को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता