ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े शख्स को मारी गोली, घायल युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

SAHARSA : सहरसा में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि वे किसी को कही भी गोली मार देते हैं और आराम से निकल जाते हैं। लगातार ह

बिहार : बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े शख्स को मारी गोली, घायल युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि वे किसी को कही भी गोली मार देते हैं और आराम से निकल जाते हैं। लगातार हो रही वारदातों से जिले के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र का है, जहां विद्यापतिनगर में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।


युवक की पहचान संदीप कुमार के रूप में की गई है, जो विद्यापतिनगर के वार्ड संख्या 19 का रहनेवाला बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।


पुलिस की मानें तो जांच के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि आपसी रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। गोली लगने से घायल संदीप कुमार ने बताया कि वह किसी काम से अपने घर से निकला था। इसी दौरान बुलेट पर सवार होकर दो अपराधियों ने रास्ते में घेरकर उसे गोली मार दी। 


संदीप ने बताया कि जिस बुलेट पर सवार होकर अपराधी आए थे वह उस बुलेट को तो पहचान रहा है लेकिन गोली मारनेवाले अपराधियों को नही जानता। वारदात में इस्तेमाल बुलेट संदीप के मकान मालिक के भतीजे की है। फिलहाल पुलिस घायल संदीप के बयान के आधार पर छानबीन कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता