ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार: अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, ढेर सारे अर्धनिर्मित हथियार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

SAHARSA: बिहार के सहरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. सौरबाजार थाना पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार के साथ हथियार बनाने वाला

बिहार: अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, ढेर सारे अर्धनिर्मित हथियार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. सौरबाजार थाना पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार के साथ हथियार बनाने वाला उपकरण भी बरामद किया है. 


दरअसल सौरबाजार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुहथ भरना टोला, वार्ड नम्बर - 15 स्थित फुलो यादव उर्फ फुलवा के घर में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध हथियार का निर्माण किया जा रहा है. जिसके बाद प्रशिक्षु DSP सह सौरबाजार थाना प्रभारी रजिया सुल्तान के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया. वहीं मौके से हथियार निर्माण में जुटे दो अपराधियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.  


हालांकि इस दौरान एक अपराधी भागने में सफल रहा. गिरफ्तार अपराधियों में शंभु कुमार मंडल और जवाहर शर्मा शामिल है. जबकि फुलो यादव मौके से फरार हो गया. इस बाबत हेडक्वाटर डीएसपी एजाज हाफिज मणि ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम छापेमारी करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन किया है. 


मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि मिनी गन फैक्ट्री से 4 अर्धनिर्मित देशी कट्टा, 3 अर्धनिर्मित बैरल, ग्राइंडर मशीन, कार्टर मशीन, ड्रिल मशीन सहित अन्य कई सारे हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया है. फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों पर कांड दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता