ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: 3 दिनों के भीतर प्रॉपर्टी डीलर पर दूसरी बार हुआ जानलेवा हमला,14 वर्षीय किशोर को लगी गोली, ICU में भर्ती

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर और यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है जहां तीन दिनों अंदर एक प्रॉ

 बिहार: 3 दिनों के भीतर प्रॉपर्टी डीलर पर दूसरी बार हुआ जानलेवा हमला,14 वर्षीय किशोर को लगी गोली, ICU में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर और यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है जहां तीन दिनों अंदर एक प्रॉपर्टी डीलर मिथिलेश यादव पर दूसरी बार जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में वे बाल-बाल बच गये लेकिन स्कॉर्पियो में बैठे एक 14 साल के किशोर को गोली लग गई। जिसे आनन फानन में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  


सहरसा पुलिस को सीधी चुनौती देते हुए बेखौफ अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के हटियागाछी के पास आज फिर दूसरी बार जमीन कारोबारी मिथिलेश यादव पर जानलेवा हमला किया। ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच मिथिलेश गोली का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। लेकिन उसके साथ स्कॉर्पियों में सवार 14 वर्षीय अविनाश कुमार को सिर में गोली लग गयी। आनन फानन में उसे इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी मिथिलेश यादव पर सराही के पास उस वक़्त जानलेवा हमला किया गया जब वह अपनी बेटी के साथ लौट रहा था। संयोग से गोली किसी को नहीं लगी थी। लेकिन स्कार्पियो का शीशा टूट गया था। गोलीबारी के विरोध और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोग सड़क पर उतर गये थे और आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिए थे। 


जब मिथिलेश यादव स्कार्पियो का शीशा बदलवा कर लौट रहे थे तब हमलावरों ने दोबारा उन पर जानलेवा हमला बोला। मिथिलेश और गाड़ी का ड्राइवर तो जान बचाकर भाग निकलने में कामयाब रहे लेकिन गाड़ी में सवार उनके पड़ोसी अविनाश कुमार के सिर में गोली लग गई। लोगों की भीड़ जमा होता देख हमलावर मौके से भाग निकले। गंभीर रुप से घायल अविनाश को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फिलहाल मिथिलेश यादव को हिरासत में लिया है। सदर थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद के अनुसार सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना को लेकर पीड़ित मिथिलेश ने अबतक प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन नहीं दिया है। फिलहाल घटना के सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है। 

रिपोर्टिंग

रिपोर्टर

रितेश हन्नी

FirstBihar संवाददाता