ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

भारी मात्रा में कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की बलेनो कार भी जब्त

SAHARSA: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीना और बेचना दोनों मना है। ऐसा करने पर सजा का भी प्रावधान है। शराबबंदी के बाद कुछ लोग तरह-तरह का नशा करने लगे हैं। शराब पी

भारी मात्रा में कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की बलेनो कार भी जब्त
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीना और बेचना दोनों मना है। ऐसा करने पर सजा का भी प्रावधान है। शराबबंदी के बाद कुछ लोग तरह-तरह का नशा करने लगे हैं। शराब पीकर ना पकड़ाए इसलिए स्मैक, गांजा, चरस, अफीम, कफ सिरप जैसा नशा कर रहे हैं। सहरसा में नशा कारोबारियों और अपराधियों के खिलाफ जारी सघन जांच अभियान के दौरान भारी मात्रा में कफ सिरप के साथ नशे को दो कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक ब्लू रंग की बिना नंबर प्लेट लगी बलेनो कार जब्त किया गया है। कार से 160 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया है। 


सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने इस बात की जानकारी दी। कहा कि जिला आसूधना ईकाई के द्वारा सदर थाना को सूचना दी गई थी कि त्रिमूर्ती चौक के पास एक बिना नंबर प्लेट का ब्लू रंग की बलेनो कार में कुछ लोग भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफसिरफ ले जा रहे हैं। जो अवैध है और इसे किसी कारोबारी तक ये लोग पहुंचाने जा रहे है। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। 


पुलिस की टीम जैसे ही त्रिमूर्ती चौक के पास सड़क किनारे खड़ी ब्लू रंग की बलेनो कार के पास पहुंची गाड़ी में बैठे दो युवक कार को स्टार्ट कर वहां से भागने लगे। जिसे पुलिस कर्मियों ने घेरकर पकड़ लिया। कार को जब्त किया गया। कार की तलाशी ली गयी तो उसमे रखे भारी मात्रा में कोडियुक्त कफ सिरप को बरामद किया गया। 


गिरफ्तार दोनों अवैध कारोबारियों की पहचान संजय कुमार, पिता - सीताराम यादव, नया बाजार, वार्ड नं0 -12 एवं मो० सदरूल, पिता - मो० कबीर, रूपनगरा, वार्ड न० - 46 के रूप में हुई है। बरामद कोडिनयुक्त कफ सिरप की मात्रा 160 लीटर बताई जा रही है। वहीं मौके से ब्लू रंग के बिना नंबर एक बलेनो कार को भी जब्त किया गया। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता