ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बीडीओ साहब पर तान दी पिस्टल, लॉकडाउन में रोकने पर दी धमकी

PATNA :लॉकडाउन के दौरान बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। लॉकडाउन के दौरान अधिकारी ने बाइक सवार युवकों को रोका तो उल्टे युवको ने उनपर पिस्टल तान दी और सरेआम उन्हें धमकी भी दी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA :लॉकडाउन के दौरान  बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। लॉकडाउन के दौरान अधिकारी ने बाइक सवार युवकों को रोका तो उल्टे युवको ने उनपर पिस्टल तान दी और सरेआम उन्हें धमकी भी दी। इतना ही नहीं अधिकारी के ड्राइवर के साथ दुस्साहसी युवकों ने मारपीट भी की


घटना बिहार के सहरसा के सोनवर्षा-बैजनाथपुर मुख्य मार्ग पर शाहपुर गांव के समीप की हैं। जहां बीडीओ लॉकडाउन के दौरान बाहर निकलने वालों से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों को रोका और लॉकडाउन के दौरान घर से नहीं निकलने की हिदायत दी। युवक आगे बढ़ गये। थोड़ी देर बाद युवकों ने बीडीओ की गाड़ी को ओवरटेक करके रोका और ड्राइवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीडीओ ने जब उन्हे रोकने की कोशिश की तो एक युवक ने कमर से पिस्टल निकाल कर लहराते हुए बीडीओ को मारने  की धमकी  दी। 


घटना की सूचना बीडीओ कैलाशपति मिश्र ने सोनवर्षा थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सोनवर्षा थानाध्यक्ष मो अकमल हुसैन ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की। वहीं इस पूरे मामले में जिले के एसपी राकेश कुमार ने कहा कि बीडीओ को धमकी देने की जानकारी मिली है। मामले की जांच शुरु कर दी गई है। 

टैग्स