ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बड़ी घटना को अंजाम देने आए थे अपराधी, पालतू कुत्ते ने भौंका तो मार दी गोली, लोगों में खासा आक्रोश

SAHARSA: बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि अब कुत्तों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। सहरसा में बाइक सवार अपराधियों ने भौंकने पर कुत्ते को ही गोली मार दी। घटना सदर थाना क्ष

बड़ी घटना को अंजाम देने आए थे अपराधी, पालतू कुत्ते ने भौंका तो मार दी गोली, लोगों में खासा आक्रोश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 SAHARSA: बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि अब कुत्तों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। सहरसा में बाइक सवार अपराधियों ने भौंकने पर कुत्ते को ही गोली मार दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा राम टोला की जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। अपराधियों के प्रति लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना बेजुबान कुत्ते ने क्या बिगाड़ा था कि अपराधियों ने इसे भी नहीं छोड़ा।


बताया जाता है कि बीते देर रात कुछ अज्ञात अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए सिमराहा टोला में पहुंचे थे। इन अपराधियों को देखते ही एक पालतू कुत्ता भौंकने लगा। अपराधियों को लगा कि अब लोग जग जाएंगे और उनका प्लान फेल हो जाएगा। अपराधियों को देखकर कुत्ता लगातार भौंक रहा था तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये। 


गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग बाहर निकले और सामने कुत्ते को देखकर दंग रह गये। अपराधियों ने कुत्ते को गोली मारी थी जिससे वह दर्द से कराह रहा था। पास में खोखा पड़ा हुआ था। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है।  


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता