ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बैंक से एक करोड़ 25 लाख का सोना चोरी, आरोपी फरार

SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सहरसा जिले से है, जहां बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के SBI ब्रांच के सेफ में रखे तकरीबन पौने तीन किलो सोना की चोरी कर ली गई है। चुराए गए सोना

बैंक से एक करोड़ 25 लाख का सोना चोरी, आरोपी फरार
First Bihar
3 मिनट

SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सहरसा जिले से है, जहां बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के SBI ब्रांच के सेफ में रखे तकरीबन पौने तीन किलो सोना की चोरी कर ली गई है। चुराए गए सोना की कीमत तकरीबन एक करोड़ 25 लाख बताया जा रहा है। इसको लेकर बैंक ने बैजनाथपुर पुलिस शिविर में मामला दर्ज कराते हुए बैंक के सफाई कर्मी उमेश मल्लिक पर चोरी करने का आरोप लगाया है। 


घटना के बाद से सफाई कर्मी फरार बताया जा रहा है। वहीं प्रबंधक के आदेश पर तत्काल प्रभाव से बैजनाथपुर SBI बैंक के दो कर्मियों को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है। जिन दो कर्मियों को निलंबित किया गया है, उनमें एक कैश इंचार्ज जबकि दूसरा सर्विस मैनेजर है। बताया जाता है बैंक के अंदर सेफ की चाभी इन्ही दो लोगों के पास रहता था बगैर दोनों चाभी के सेफ नही खुल सकता था।


 दरअसल बैंक को चोरी का मामला तब पता चला जब रूटीन के अनुसार सेफ को चेक किया गया। इस दौरान पता चला कि एक सेफ से 48 पोटली सोना गायब है। इसके बाद छानबीन में पता चला कि बैंक का सफाई कर्मी चोरी के बाद से ही बैंक आना छोड़ दिया था। इधर घटना के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले बैंक के दो कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सेफ में रखा सोना उन ग्राहकों के थे जो अपना सोना गिरवी रखकर बैंक से लोन लिया था। बैंक ग्राहकों को कोई परेशानी नही होने देगी अगर पुलिस द्वारा सोना रिकवर होता है तो ग्राहकों को उन्हें उनका सोना दे दिया जाएगा। 


इधर पुलिस चोरी का मामला दर्ज करते हुए आरोपी सफाईकर्मी को तलाश रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द सोने की रिकवरी कर ली जाएगी और जो भी इस अपराध में संलिप्त होंगे, उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। बहरहाल बैंक से ग्राहकों का सोना चोरी होने का यह मामला बैंक कर्मियों की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है। 

टैग्स