ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बाप-बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, मर्डर से इलाके में सनसनी

SAHARSA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने इन दिनों पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सहरसा से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अप

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने इन दिनों पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सहरसा से  जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी है. मर्डर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस हत्या की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सहरसा जिले के बसनही थाना इलाके की है. जहां मोतीबारी गांव के पास अपराधियों ने देर शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. क्रिमिनलों ने बाप-बेटे को गोली मार दी. जिसके कारण पिता की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बेटा गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. घायल बेटे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. 


घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक बाप-बेटे घर लौट रहे थे. इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मर दी.  मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. मामले की तफ्तीश जारी है. 

टैग्स