ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को वे बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की नियत से दो ब

अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को वे बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की नियत से दो बदमाश कट्टा लेकर गांव में पहुंचे थे तभी ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। पिटाई के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 


बदमाशों की पिटाई का मामला सहरसा के सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र स्थित सिर्रही मार्ग की है जहां ग्रामीणों ने दो बदमाशों को हथियार के साथ पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी। दोनों की ग्रामीणों ने जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बुधवार को दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में सिर्रही मार्ग आए थे। 


दो देसी कट्टा और एक खोखा के साथ ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया। पहले तो दोनों की जमकर पिटाई की उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले लोगों ने दोनों बदमाशों को किया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों का उपचार स्थानीय पीएचसी में कराया।


दोनों अपराधियों की पहचान खजुराहा पंचायत के रखोता गांव निवासी चंदन यादव और फूलचन यादव के रुप में हुई है। दोनों बदमाशों के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।