ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

एक्शन में सहरसा पुलिस: TOP-5 अपराधियों की लिस्ट में शामिल 50 हजार का इनामी और 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार

SAHARSA: सहरसा पुलिस इन दिनों एक्शन में नजर आ रही है। TOP-5 अपराधियों की लिस्ट में शामिल 50 हजार के इनामी सहित दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 50 हजार के इनामी

एक्शन में सहरसा पुलिस: TOP-5 अपराधियों की लिस्ट में शामिल 50 हजार का इनामी और 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा पुलिस इन दिनों एक्शन में नजर आ रही है।  TOP-5 अपराधियों की लिस्ट में शामिल 50 हजार के इनामी सहित दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 50 हजार के इनामी की पहचान ललन यादव के रूप में हुई है, जो काफी समय में फरार चल रहा था। इसके अलावे पुलिस ने बीते 27 फरवरी को एक बुजुर्ग महिला से एक लाख रुपये छिनतई करने वाले कोढा गैंग के दो शातिर अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। 


गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गये 75 हजार रुपये भी बरामद किया गया हैं। पूरे मामले पर जिले के एसपी हिमांशु ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के पतरघट ओपी क्षेत्र का रहने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश ललन यादव को पुलिस की टीम ने सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार की है। गिरफ्तार अपराधी पर हत्या, लूट, रंगदारी सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं।


पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी। वहीं बीते 27 फरवरी को सदर थाना क्षेत्र के सराही मोड़ के समीप एक बुजुर्ग महिला से एक लाख रुपये की छिनतई हुई थी। जिसका की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था पुलिस ने इस मामले में कोढा गैंग के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से लूट के 75 हजार रुपये के अलावे, लूट के प्रयुक्त बाईक बरामद किया गया है। फिलहाल सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत मे भेज पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता