ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

5 रेलयात्री हुए नशाखुरानी गिरोह के शिकार, सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

ANCHOR:- सहरसा में नशाखुरानी गिरोह ने 5 रेल यात्रियों को अपना शिकार बनाया है। जिसमें चार महिला और एक पुरूष शामिल हैं। बताया जाता है कि नशाखुरानी गिरोह के शिकार बने सभी रेल यात्री म

5 रेलयात्री हुए नशाखुरानी गिरोह के शिकार, सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ANCHOR:- सहरसा में नशाखुरानी गिरोह ने 5 रेल यात्रियों को अपना शिकार बनाया है। जिसमें चार महिला और एक पुरूष शामिल हैं। बताया जाता है कि नशाखुरानी गिरोह के शिकार बने सभी रेल यात्री मछली का कारोबारी है। जिन्हें जानकी एक्सप्रेस ट्रेन में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और इनके पास जो भी कैश थे वो लेकर नशाखुरानी गिरोह के सदस्य फरार हो गए।


बेहोश यात्रियों में से तीन सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर के रहने वाले हैं। वहीं दो यात्री कटिहार जिले के रहने वाले हैं। घटना के बाद रेल प्रशासन ने नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुए यात्रियों को बेहोशी के हालत में सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का  इलाज जारी है। 


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी लोग अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन से गुवाहाटी से कटिहार पहुंचे थे। जिसके बाद कटिहार से जानकी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर सहरसा जा आ रहे थे। इसी क्रम में नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने पांचो रेल यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। जिसके बाद सारा सामान और पैसा लेकर चलते बने। सदर अस्पताल पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता