ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

4 बेटियों के सिर से उठ गया पिता का साया, आपसी विवाद में गोली मारकर हत्या

SAHARSA: सहरसा में 4 बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। सरेआम अपराधियों ने चाय दुकानदार के सीने में गोली उतार दी। बताया जाता है कि आपसी विवाद को लेकर कहासुनी के बाद अपराधि

4 बेटियों के सिर से उठ गया पिता का साया, आपसी विवाद में गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा में 4 बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। सरेआम अपराधियों ने चाय दुकानदार के सीने में गोली उतार दी। बताया जाता है कि आपसी विवाद को लेकर कहासुनी के बाद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना सदर थाना क्षेत्र के संतनगर का है। जहां सरेशाम अपराधियों ने चाय दुकानदार बिंदेश्वर राय के पुत्र शिवा कुमार को सीने में गोली मारकर जख्मी कर दिया। आनन फानन में स्थानीय लोगो ने जख्मी हालत में घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक निजी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए मृतक के भाई राजा कुमार ने बताया कि रविवार की बीती रात मोहल्ला के ही शिव मंदिर में जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। 


तभी इसी दौरान संत नगर के ही रहने वाले कारी यादव और उसके बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद लोगो ने दोनो को शांत करा दिया था। सोमवार को उसका भाई घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने चाय की दुकान पर था। इसी बीच कारी यादव अपने साथ तीन चार अपराधी को लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए गोली चला दी, जो मेरे भाई को लगा। जिसके बाद भय उत्पन्न करने के लिए जाते-जाते कई राउंड गोली फायर भी किया।


 इधर, घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पूर्व से ही मृतक परिवार का भरण - पोषण के लिए चाय की दुकान खोला था। गोलीबारी की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह, अपर थानाध्यक्ष प्रभाकर तिवारी सदल बल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक को चार बेटी है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि उक्त मामले की जाँच चल रही है, जल्द हीं घटना में शामिल अपराधी को गिरफ्तार किया जायेगा।












टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता