ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

30 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, गन्ने की खेत में दो दिन बाद मिली लाश

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला सहरसा जिले का है जहां नवहट्टा

30 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, गन्ने की खेत में दो दिन बाद मिली लाश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला सहरसा जिले का है जहां नवहट्टा थाना क्षेत्र के डरहार ओपी इलाके में 30 वर्षीय युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


मृतक की पहचान तीन वर्षीय सुरेंद्र यादव के रूप में हुई। जो डरहार ओपी क्षेत्र के नौला पंचायत के गढ़िया के रहने वाले थे। मृतक सुरेंद्र यादव की लाश सतौर पंचायत के कोयलामनी गांव के एक मक्का के खेत से मिलने से परिजनों से कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को देर रात शव बरामद हुआ है। शव को देखकर ऐसा लगता है कि किसी ने गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या कर दी है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद लाश को परिजनों के हवाले किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मृतक सुरेंद्र यादव दिल्ली में काम करता है और कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से घर आया था। 28 अप्रैल को बलुआहा जाने की बात उसने अपनी पत्नी को बतायी थी। लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। 


घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गये और उसकी खोजबीन करने लगे। लेकिन सुरेंद्र का पता नहीं चल पाया जब रात तक घर नही लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। तभी इस बात की जानकारी मिली की एक लाश सतौर पंचायत के कोयला गांव स्थित मक्के के खेत में पड़ा हुआ है। जिसकी पहचान गढ़िया निवासी सुरेंद्र यादव के रूप में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता