ब्रेकिंग
नालंदा में 500 रुपये मजदूरी मांगने पर हलवाई ने दी खौफनाक सजा, हेल्पर को खौलते तेल में फेंकने का आरोप, 8 दिन बाद मौत✦बिहार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन के पास से 1 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार✦इश्क में हैवान बना प्रेमी... मामा की बेटी के चक्कर में नानी की चाकू गोदकर हत्या, वारदात से हड़कंप✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण: 5.32 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पटना स्नातक सीट पर दिलचस्प मुकाबला✦बिहार में PhD की डिग्री के लिए जरूरी हुआ शोध... गंगा पोर्टल पर अपलोड करना होगा थीसिस, विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी✦नालंदा में 500 रुपये मजदूरी मांगने पर हलवाई ने दी खौफनाक सजा, हेल्पर को खौलते तेल में फेंकने का आरोप, 8 दिन बाद मौत✦बिहार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन के पास से 1 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार✦इश्क में हैवान बना प्रेमी... मामा की बेटी के चक्कर में नानी की चाकू गोदकर हत्या, वारदात से हड़कंप✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण: 5.32 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पटना स्नातक सीट पर दिलचस्प मुकाबला✦बिहार में PhD की डिग्री के लिए जरूरी हुआ शोध... गंगा पोर्टल पर अपलोड करना होगा थीसिस, विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी

Saharsa News: मैजिक वैन के तहखाने से शराब बरामद, पश्चिम बंगाल का रहने वाला तस्कर भी गिरफ्तार

SAHARSA: शराबबंदी वाले बिहार में आए दिन शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं। इसी क्रम में सहरसा में मैजिक वैन में बने तहखाने से भारी मात्रा में शराब किया गया वही एक तस्कर को भी गिरफ्तार कि

Saharsa News: मैजिक वैन के तहखाने से शराब बरामद, पश्चिम बंगाल का रहने वाला तस्कर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: शराबबंदी वाले बिहार में आए दिन शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं। इसी क्रम में सहरसा में मैजिक वैन में बने तहखाने से भारी मात्रा में शराब किया गया वही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। बलवाहाट थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 


बता दें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब का सेवन, निमार्ण, बिकी भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम और शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बलवाहाट थाने की पुलिस ने एक पीले रंग की मैजिक वैन को बरामद किया। जिसमें से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है वही एक तस्कर को भी दबोचा गया है।


पुलिस ने बताया कि मदनपुर चौक से आगे NH-107 पर वाहन जांच अभियान के दौरान एक पीला रंग का मैजिक वाहन पुलिस टीम को देखकर घुमाकर कर भागने का प्रयास किया। जिसे संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। मैजिक की तलाशी लेने पर 01. Black Dot का 179 बोतल कुल मात्रा - 134 ली० 250ml, 02. Royal party का 249 बोतल कुल मात्रा - 93 ली० 375ml, 03. Blue creasure 323 बोतल कुल मात्रा -70 ली० 995 ml 04. 7pm whisky 48 बोतल कुल मात्रा- 08 ली० 640ml जिसका कुल मात्रा 307 लीटर 305 ml विदेशी शराब बरामद किया गया। 


वही मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बाबू अंसारी पे० -मकबुल अंसारी के रूप में हुई है, जो सावड़ा, थाना - एमडी बाजार, जिला - वीरभूम, राज्य - पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। गिरफ्तार बाबू अंसारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।