ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

SAHARSA NEWS: घर में घुसकर मां-बेटी की पिटाई करने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के बटराहा स्थित घर में घुसकर 5 बदमाशों ने एक महिला अधिवक्ता और उनकी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसके बाद बदमाशों ने अधिवक्ता की मां को छत

SAHARSA NEWS: घर में घुसकर मां-बेटी की पिटाई करने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के बटराहा स्थित घर में घुसकर 5 बदमाशों ने एक महिला अधिवक्ता और उनकी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसके बाद बदमाशों ने अधिवक्ता की मां को छत के बालकनी से नीचे फेंक दिया। घायल महिला एडवोकेट ने महिला दारोगा पर आशंका जतायी थी। बताया था कि दो दिन पहले ही कोर्ट में एक महिला दारोगा के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद जान से मारने की धमकी दी गयी थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस की एसआईटी टीम ने जांच की। इस मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 


पीड़ित महिला वकील ने बताया था कि 6 दिन पहले सहरसा कोर्ट परिसर में उनकी झड़प सुपौल में पदस्थापित एक महिला पुलिस अवर निरीक्षक से एक पुराने विवाद को लेकर हुई थी। महिला वकील ने आशंका जतायी थी कि महिला अवर निरीक्षक ने ही हमला करवाया है। इस संबंध में घायल महिला वकील के बयान के आधार पर सहरसा सदर थाने में केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के त्वरित उद्‌भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। 


उल्लेखनीय है की जख्मी महिला वकिल एकता कुमारी एवं उनकी मॉ वर्त्तमान में सदर अस्पताल, सहरसा में ईलाजरत है। गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर इस घटना के संलिप्त अभियुक्त मौसम कुमार, पे०- धर्मेन्द्र कुमार, स्थाई पता सा०- सतपोखर, थाना-सिंहेश्वर, जिला-मधेपुरा और मानस कुमार, पे०-नवीन मिश्रा, सा०-सिरनिया, थाना-गोगरी जमालपुर जिला-खगड़िया एवं उक्त दोनो का वर्त्तमान पता सा०- बटराहा, वार्ड नम्बर-36, थाना+जिला-सहरसा को गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


घटना के बाद महिला अधिवक्ता ने बताया था कि वह नाईटी पहनकर घर में नवरात्र पूजा कर रही थी। काफी देर से बाहर गेट पर कोई धक्का मार रहा था। दरवाजे खोलने पर पांच बदमाश घर में घुस गया। मेरी मां को छत के बालकनी से नीचे फेंक दिया फिर उनके साथ बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान वीडियो भी बनाया गया। उन्होंने बताया कि एक आदमी का चेहरा खुला हुआ था जबकि बाकी चार नकाबपोश था। एक बदमाश के हाथ में ईंट था। घायल महिला ने बताया कि दो दिन पूर्व कोर्ट में महिला दारोगा से विवाद हुआ था। इस दौरान उसने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद बदमाशों ने घर में घुसकर उनकी और मां को बुरी तरह पीट डाला। वहीं मां को भी छत से नीचे फेंक दिया था। 

SAHARSA NEWS: घर में घुसकर मां-बेटी की पिटाई करने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार

SAHARSA NEWS: घर में घुसकर मां-बेटी की पिटाई करने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता