ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

SAHARSA NEWS: भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरफ जब्त, 2 धंधेबाज भी गिरफ्तार

SAHARSA: सहरसा में लग्जरी कार से भारी मात्रा में कॉरेक्स सिरप बरामद किया गया है वही दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक ल

SAHARSA NEWS: भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरफ जब्त, 2 धंधेबाज भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में लग्जरी कार से भारी मात्रा में कॉरेक्स सिरप बरामद किया गया है वही दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में कॉरेक्स सिरप बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। 


उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग होकर एक चार चक्का वाहन से तस्करी के लिए भारी मात्रा में कॉरेक्स लाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग की पुलिस द्वारा सिहौल पावरग्रिड के समीप वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। एक चार पहिया वाहन को जांच के लिए रोका गया। वाहन चेकिंग के दौरान एक कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR11AR 1884 से भारी मात्रा में कॉरेक्स बरामद किया गया। 


प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरफ कुल 1500 बोतल, जिसकी मात्रा 150 लीटर बरामद किया गया। वहीं गाड़ी सवार दो तस्कर बिट्टू कुमार एवं शशिभुषण कुमार उर्फ शशि यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं उत्पाद पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 7 शराब पियक्कड़ों तथा दो शराब बेचने वाले को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

SAHARSA NEWS: भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरफ जब्त, 2 धंधेबाज भी गिरफ्तार

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता