ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

सहरसा: कोचिंग से लौट रही नाबालिग की मांग में जबरन भरा सिंदूर, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

सहरसा में 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोचिंग से घर लौटते समय गांव के एक युवक ने रास्ते में छेड़छाड़ कर उसकी मांग में जबरन सिंदूर भर दिया। लड़की के घर पहुंचने पर आरोपी युवक भी पीछे-पीछे पहुंचा और जबरन शादी का..

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां सदर थाना के वार्ड नंबर 3 में 10 बर्षीय नाबालिग लड़की की मांग में जबरदस्ती सिंदूर डालने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की कोचिंग से पढ़कर आ रही थी। इसी दौरान सुनसान रास्ते में गांव का ही एक युवक लड़की  साथ छेड़छाड़ करने लगा और मांग में सिंदूर दे दिया। 


लड़की जब किसी तरह भागकर घर आयी तो लड़का भी पीछे पीछे उसके घर तक आ गया। जबरन लड़की को अपने साथ ले जाने लगा और कहने लगा कि शादी किया है। हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग व परिजनों ने लड़का को पकड़ लिया। विवाद के दौरान लड़का पक्ष के लोग भी जमा हो गए और लड़का को भगा दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने मामले को लेकर सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता