ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सहरसा में मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

SAHARSA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सहरसा से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक शख्स क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सहरसा से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक शख्स का मर्डर कर के मौके से भाग निकले. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सहरसा जिले के बसनही थाना इलाके की है. जहां महुआ उत्तरवाड़ी पंचयात के दोतारा गांव में बैखोफ अपराधियों ने एक शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान चोचो मण्डल के बेटे अमीक मण्डल (45) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि गोली लगते ही युवक की स्पॉट डेथ हो गई.


युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बसनही थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की डेडबॉडी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है. मामले की तफ्तीश चल रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता