ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बच्चों के विवाद में युवक को मारी गोली, इलाके में बढ़ा तनाव

SAHARSA : जिले के सोनबरसा राज थान क्षेत्र के सिरही गांव में दो बच्चों के झगड़े में उत्पन्न विवाद में 23 वर्षीय युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल युवक को गंभीर स्थिति में निजी नर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAHARSA : जिले के सोनबरसा राज थान क्षेत्र के सिरही गांव में दो बच्चों के झगड़े में उत्पन्न विवाद में 23 वर्षीय युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल युवक को गंभीर स्थिति में निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

पीड़ित युवक का नाम मो चांद बताया जा रहा है. खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि लगमा पंचायत के सिरही गांव के मो चांद व मो सज्जाद के छोटे भाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें मो. सज्जाद के भाई का सिर फट गया. कुछ देर बाद मामला शांत हो गया. 

पर इस घटना से आक्रोशित  मो सज्जाद ने बिहार पुलिस की तैयारी के लिये दौड लगाने निकले मो चांद को बेलदारी टोले के समीप गोली मार दी और फरार हो गया. गोली की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने  घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

NIRAJ SINGH

FirstBihar संवाददाता