ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

SAHARSA ROAD RAGE NEWS: बस मालिक और ड्राइवर के साथ मारपीट, साइड नहीं देने पर बाइक सवार युवकों ने पीटा

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में रोडरेज की घटना सामने आई है। सड़क पर एक लेन में बस चल रही थी। बाइक सवार पास मांग रहा था। साइड नहीं देने से गुस्साएं बाइक सवार युवकों ने बस मालि

SAHARSA ROAD RAGE NEWS: बस मालिक और ड्राइवर के साथ मारपीट, साइड नहीं देने पर बाइक सवार युवकों ने पीटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में रोडरेज की घटना सामने आई है। सड़क पर एक लेन में बस चल रही थी। बाइक सवार पास मांग रहा था। साइड नहीं देने से गुस्साएं बाइक सवार युवकों ने बस मालिक और ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। 


सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा निवासी राहुल ट्रेवल्स नामक बस के मालिक अमित कुमार और चालक के साथ मारपीट की गयी। जख्मी मालिक का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बस मालिक के आंख के पास चाकू लगी है। जानकारी के अनुसार रिजर्व में बस गई थी। वापस आरण-विशनपुर होकर आ रही थी। पीछे से एक बाईक सवार हॉर्न बजाकर साईड मांग रहा था। 


सिंगल लेन सड़क के कारण चालक साईड नहीं दे रहा था। शिवपुरी से पहले जैसे ही साईड मिला बाईक सवार आगे आकर बाईक रोककर चालक के साथ मारपीट करने लगा। आगे बाईक से चल रहे बस मालिक वहां पहुंचकर मामले की जानकारी ली और बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट करने लगा। इसी दौरान चाकू से वार कर दिया, जो आंख के समीप लग गया। जिससे आंख बुरी तरह से जख्मी हो गया है। 


जिसके बाद स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और जख्मी बस मालिक को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जख्मी बस मालिक का ईलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि घायलों का बयान लिया गया है। बाइक सवार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता