ब्रेकिंग
छपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट

सहरसा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

सहरसा के अगवानपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा जिले के अगवानपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


मृतका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के ओकाही पंचायत स्थित सिसई वार्ड-11 निवासी गुड्डू मिस्त्री की 31 वर्षीय पत्नी रितु देवी के रूप में हुई है। गुड्डू गांव में वेल्डिंग की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है, जबकि रितु पिछले पांच वर्षों से जीविका मित्र के रूप में कार्यरत थी।


बताया जा रहा है कि शनिवार को रितु देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के चाचा ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद गुड्डू मिस्त्री ने फोन कर सूचना दी कि रितु की मौत हो गई है और जल्द आने को कहा। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो घर के सभी सदस्य फरार मिले।


मृतका की बहन सोनी देवी ने आरोप लगाया कि घर में घरेलू कामकाज को लेकर रितु और उसकी गोतनी के बीच अक्सर विवाद होता था। उन्होंने कहा कि रितु के जीविका में काम करने का भी सास-ससुर, देवर और पति विरोध करते थे, लेकिन रितु नौकरी जारी रखना चाहती थी। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद को लेकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजय कुमार पासवान ने बताया कि मामला संदिग्ध मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता