ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत

Saharsa Crime News: उद्योग विभाग के पूर्व महाप्रबंधक की पीट-पीटकर हत्या, आपसी विवाद में पड़ोसियों ने ही ले ली जान

SAHARSA: सहरसा में आपसी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग शख्स की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक उद्योग विभाग के महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत हुए थे। पड़ोसी से रास्ता का विवाद चल रहा था। इ

Saharsa Crime News: उद्योग विभाग के पूर्व महाप्रबंधक की पीट-पीटकर हत्या, आपसी विवाद में पड़ोसियों ने ही ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में आपसी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग शख्स की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक उद्योग विभाग के महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत हुए थे। पड़ोसी से रास्ता का विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव की है।


मृतक की पहचान खजुरी गांव निवासी जवाहर पासवान के रूप में हुई है, जो किशनगंज में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत हुए थे। मृतक की पत्नी फूल कुमारी ने बताया कि वह अपनी जमीन पर मिस्त्री मजदूर के साथ गली में ढलाई का काम करवा रही थीं, तभी पड़ोसी सरोज कुमार, सनोज कुमार, रमेश पासवान, राज कुमारी देवी सहित 10 अज्ञात लोग जो हथियार से लैस था अचानक आए और मारपीट करने लगे।


हल्ला सुनकर जवाहर पासवान बाहर निकले तो बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपी उन्हें तबतक पिटते रहे जबतक की उनकी जान नहीं चली गई। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन की है। बैजनाथपुर थाना की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता