ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'

Saharsa Crime News: सहरसा का कुख्यात अपराधी राजा यादव गिरफ्तार, घर में घुसकर पुलिस ने दबोचा

SAHARSA: सहरसा के कुख्यात अपराधी राजा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले इस शातिर बदमाश को सिमरी बख्तिय

Saharsa Crime News: सहरसा का कुख्यात अपराधी राजा यादव गिरफ्तार, घर में घुसकर पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा के कुख्यात अपराधी राजा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले इस शातिर बदमाश को सिमरी बख्तियारपुर थाने की पुलिस ने दबोचा है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी थी। राजा यादव की  गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। 


इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर थाने में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि राजा यादव पर सिमरीबख्तियारपुर में गोलीबारी, रंगदारी सहित कई घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। इसी दौरान सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान को गुप्त सूचना मिली कि स्व. महेश्वर यादव का बेटा राजा यादव अपने घर सलखुआ थाना क्षेत्र गौसपुर आया हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद एक टीम बनायी गयी और राजा यादव के घर पर छापेमारी की गयी। पुलिस ने उसके घर को चारों तरफ से घर लिया और राजा यादव को गिरफ्तार किया। इस संबंध एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि राजा यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।  बताया जाता है कि अपराधी राजा यादव ने वर्चस्व कायम रखने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखा था। 


सिमरी बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के सलखुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी स्व. महेश्वर यादव के पुत्र राजा यादव ने सबसे पहले सिमरी बख्तियारपुर में सीरियल फायरिंग की थी। इस घटना को अंजाम देकर उसने इलाके में दहशत फैला दी थी। जिसके बाद उसने माखन टोला में आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर पोस्टर चिपकाकर दुकानदारों से रंगदारी की मांग की थी। हालांकि उक्त दोनों मामले में वह पूर्व में जेल जा चुका था। जिसके बाद फिर जेल से बाहर निकलने के बाद बख्तियरपुर थाना क्षेत्र के ब्लाक चौक के पास चौधरी टोला स्थित एक निजी कोचिंग में गोलीबारी की थी। 


इसके बाद थाना क्षेत्र के ही गल्ला व्यवसाई वीरेंद्र भगत से रंगदारी की मांग की थी। राजा यादव पर उक्त दोनों मामले में बख्तियारपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। राजा यादव पुलिस से बचकर रह रहा था। उसे गिरफ्तार करने की कोशिश पुलिस ने पहले भी की थी लेकिन वो हाथ नहीं आया। लेकिन इस बार पुलिस को आखिरकार सफलता मिल ही गयी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर राजा यादव को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। राजा यादव की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता