ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

SAHARSA CRIME NEWS: घर में घुसकर महिला एडवोकेट की पिटाई, बदमाशों ने मां को छत से फेंका, दो दिन पहले महिला दारोगा ने दी थी धमकी

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के बटराहा स्थित एक घर में घुसकर आधा दर्जन बदमाशों ने एक महिला अधिवक्ता और उनकी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसके बाद बदमाशों ने अधिवक्ता क

SAHARSA CRIME NEWS: घर में घुसकर महिला एडवोकेट की पिटाई, बदमाशों ने मां को छत से फेंका, दो दिन पहले महिला दारोगा ने दी थी धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के बटराहा स्थित एक घर में घुसकर आधा दर्जन बदमाशों ने एक महिला अधिवक्ता और उनकी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसके बाद बदमाशों ने अधिवक्ता की मां को छत के बालकनी से नीचे फेंक दिया। घायल महिला एडवोकेट ने बताया कि दो दिन पहले ही कोर्ट में एक महिला दारोगा के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद जान से मारने की धमकी उन्हें दी थी। 


घायल वकील एकता कुमारी और उसकी मां का इलाज गंगजला चौक स्थित निजी क्लिनिक में चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, मुख्यालय डीएसपी धीरेन्द्र पांडेय, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। महिला अधिवक्ता के बयान पर रिपोर्ट दर्ज किया गया है। घटना के सबंध में महिला अधिवक्ता ने सुपौल में तैनात एक महिला दारोगा पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। 


अधिवक्ता ने बताया कि वह नाईटी पहनकर घर में नवरात्र पूजा कर रही थी। काफी देर से बाहर गेट पर कोई धक्का मार रहा था। दरवाजे खोलने पर पांच बदमाश घर में घुस गया। मेरी मां को छत के बालकनी से नीचे फेंक दिया फिर उनके साथ बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान वीडियो भी बनाया गया। उन्होंने बताया कि एक आदमी का चेहरा खुला हुआ था जबकि बाकी चार नकाबपोश था। 


एक बदमाश के हाथ में ईंट था। घायल महिला ने बताया कि दो दिन पूर्व कोर्ट में महिला दारोगा से विवाद हुआ था। इस दौरान उसने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद बदमाशों ने घर में घुसकर उनकी और मां को बुरी तरह पीट डाला। वहीं मां को भी छत से नीचे फेंक दिया। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में पुलिस जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता