ब्रेकिंग
'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

स्मैक के बकाया रुपये को लेकर दोस्त ने ही बरसाईं थी गोलियां, 24 घंटे में अभिजीत हत्याकांड का खुलासा

Bihar Crime News: सहरसा में अभिजीत सिंह राजपूत हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, स्मैक के बकाया रुपये को लेकर हुए विवाद में उसके दोस्त आर्यन कुमार सिंह ने कथित तौर पर गोली मारकर उसकी हत्या की।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: सहरसा सदर थाना क्षेत्र के बाबा जी चौक के समीप बीते 18 सितंबर को हुई अभिजीत सिंह राजपूत की हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा दिया है। मामले में मृतक के दोस्त आर्यन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार स्मैक के बकाया रुपये को लेकर हुए विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। 



सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर हत्याकांड के उद्भेदन और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। मानव एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त आर्यन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार मृतक अभिजीत सिंह राजपूत और गिरफ्तार अभियुक्त आर्यन कुमार सिंह आपस में घनिष्ठ मित्र थे। 



16 सितंबर की रात दोनों एक जन्मदिन समारोह से लौटने के बाद मृतक के घर पर ही रुके थे। इसी दौरान आर्यन ने अपने मित्र मोहित पाठक को भी वहां बुला लिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मृतक और दोनों आरोपितों ने अपने-अपने हथियारों की साफ-सफाई और पूजा की थी। उस समय वहां चार पिस्तौल मौजूद थी। इसके बाद तीनों ने मिलकर स्मैक का नशा किया। 



इसी दौरान स्मैक के बकाया रुपये के लेन-देन को लेकर अभिजीत और आर्यन के बीच विवाद शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक विवाद बढ़ने पर अभिजीत ने पहले आर्यन पर गोली चलायी, लेकिन गोली नहीं लगी। इसके बाद आर्यन कुमार सिंह और मोहित पाठक ने मिलकर अभिजीत को काबू में कर लिया। आरोप है कि आर्यन ने अभिजीत की ही पिस्तौल छीनकर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। एसडीपीओ ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक स्मैक कारोबार से जुड़ा हुआ था और उसके विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज थे। 



वह करीब पांच से छह माह पूर्व ही जेल से बाहर आया था। मामले के अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है तथा दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए भी पुलिस प्रयासरत है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुपौल जिले के लौकहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुआरी वार्ड नंबर-08 निवासी स्वर्गीय मुन्ना सिंह के पुत्र आर्यन कुमार सिंह (25) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह सहरसा के पंचवटी वार्ड नंबर-17 में रह रहा था। पुलिस टीम में सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, पुअनि रोशन कुमार, पुअनि अमित कुमार, पुअनि नंदन कुमार तथा डीआईयू की टीम शामिल रही।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता