ब्रेकिंग
छपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडीबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाखछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडीबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाख

शहर के बड़े कारोबारी की होनी थी हत्या, खुफिया जानकारी पर पुलिस ने किया मामले का खुलासा

SAMASTIPUR: किसी भी घटना के बाद पुलिस मामले का खुलासा करती है। यह सामान्य बात है लेकिन खुफिया जानकारी के आधार पर समस्तीपुर पुलिस ने हत्या से पहले मामले का खुलासा किया है। पुलि

शहर के बड़े कारोबारी की होनी थी हत्या, खुफिया जानकारी पर पुलिस ने किया मामले का खुलासा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: किसी भी घटना के बाद पुलिस मामले का खुलासा करती है। यह सामान्य बात है लेकिन खुफिया जानकारी के आधार पर समस्तीपुर पुलिस ने हत्या से पहले मामले का खुलासा किया है। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि शहर के बड़े कारोबारी की हत्या होनी थी। लेकिन इससे पहले ही हत्या की साजिश रचने वाले अपराधियों को पुलिस ने धड़ दबोचा है। इस कार्रवाई को समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

दरअसल समस्तीपुर के एक बड़े कारोबारी की गुड्डू की हत्या की साजिश रची गयी थी। खुफिया इनपुट मिली थी कि पांच दिन बाद इस वारदात को अंजाम दिया जाएगा। लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही इस साजिश में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। 

समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि पुलिस ने हथियार उपलब्ध कराने वाले अपराधियों समेत हत्या करने की योजना बनाने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक 9 एएम की पिस्टल, एक देसी पिस्टल, तीन गोलियां, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद किया है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि हत्या की वारदात को रोक लिया गया। इस उद्भेदन में लगी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान शहर के बड़े बिजनेस मैन गुड्डू की हत्या की योजना बनाई गयी थी। घटना के पांच दिन पहले पुलिस को इसका इनपुट मिला था। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच टीम का गठन किया गया। जिसके बाद हथियार सप्लायर की पहचान की गयी और इस गिरोह के पांच अपराधियों को कल्याणपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।   

शहर के बड़े कारोबारी की होनी थी हत्या, खुफिया जानकारी पर पुलिस ने किया मामले का खुलासा

शहर के बड़े कारोबारी की होनी थी हत्या, खुफिया जानकारी पर पुलिस ने किया मामले का खुलासा

शहर के बड़े कारोबारी की होनी थी हत्या, खुफिया जानकारी पर पुलिस ने किया मामले का खुलासा

शहर के बड़े कारोबारी की होनी थी हत्या, खुफिया जानकारी पर पुलिस ने किया मामले का खुलासा

शहर के बड़े कारोबारी की होनी थी हत्या, खुफिया जानकारी पर पुलिस ने किया मामले का खुलासा

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता