ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

शहाबुद्दीन की बेटी के ससुराल में मारपीट, दो गुट आपस में भिड़े, पथराव और कई राउंड फायरिंग

MOTIHARI: सीवान के पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन की बेटी का ससुराल मोतिहारी में है। जिनकी शादी इफ्तिखार के बेटे से हुई है। संपत्ति बंटवारे को लेकर इफ्तिखार और इम्तियाज दो सगे भाइयो

शहाबुद्दीन की बेटी के ससुराल में मारपीट, दो गुट आपस में भिड़े, पथराव और कई राउंड फायरिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: सीवान के पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन की बेटी का ससुराल मोतिहारी में है। जिनकी शादी इफ्तिखार के बेटे से हुई है। संपत्ति बंटवारे को लेकर इफ्तिखार और इम्तियाज दो सगे भाइयों के बीच विवाद हुआ। दोनों आपस में ही भिड़ गये। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव की जाने लगी और इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गयी। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।


 मामला मोतिहारी के रानीकोठी इलाके का है। जिस घर में शहाबुद्दीन की बेटी का ससुराल है वही मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। पथराव होने से कई वाहनों के शीशे टूट गये। बताया जाता है कि इफ्तिखार की अपने ही भाई इम्तियाज अहमद से विवाद हुआ था। 


इम्तियाज का आरोप है कि इख्तिखार ने शहाबुद्दीन के गुंडों को बुलाकर उन पर फायरिंग करवाई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने छह राउंड हवाई फायरिंग की बात कही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें