ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सगी बेटी के साथ बाप ने किया गंदा काम, पत्नी की मौत के बाद बन गया हैवान

DESK: बेटी से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक हैवान बाप को गिरफ्तार किया है। कलयुगी बाप की इस करतूत से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पत्नी की मौत के बाद वह अपने बेटा और बेटी के सा

सगी बेटी के साथ बाप ने किया गंदा काम, पत्नी की मौत के बाद बन गया हैवान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बेटी से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक हैवान बाप को गिरफ्तार किया है। कलयुगी बाप की इस करतूत से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पत्नी की मौत के बाद वह अपने बेटा और बेटी के साथ रहता था। बेटे को जान से मारने की धमकी देकर वह अपनी ही बेटी को डराया धमकाया करता था और लगातार यौन शोषण कर रहा था। इस बारे में किसी को भी बताने से मना करता था। कहा करता था कि किसी को बताया तो तुम्हारे भाई की जान ले लेंगे। 2020 से धर्मबीर बेटी के साथ गंदा काम कर रहा था। 


मामला हरियाणा के जींद जिले की है जहां पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी धर्मबीर को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी धर्मबीर की पत्नी का देहांत दस साल पहले हुआ था। पत्नी की मौत के बाद वह दोनों बच्चों और अपने माता-पिता के साथ रह रहा था। दो साल वह बेटी का यौन शोषण कर रहा था। 


23 दिसंबर को उसने जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी। दो साल से पीड़िता अपने पिता के जुल्म को सहती आ रही थी लेकिन जब 5 दिन पहले उसके साथ ज्यादती की गयी तब वह इस बार सीधे महिला थाने पहुंच गयी जहां जाकर उसने अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता की बातें सुनकर पुलिस भी दंग रह गयी। पीड़िता की शिकायत दर्ज की गयी जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।