ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सदर अस्पताल में ब्लड बैंक की बड़ी लापरवाही, प्रसूता को चढ़ा दिया गया HIV पॉजिटिव खून

NALANDA: बिहार शरीफ सदर अस्पताल में ब्लड बैंक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूति महिला को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाए जाने का मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों

सदर अस्पताल में ब्लड बैंक की बड़ी लापरवाही, प्रसूता को चढ़ा दिया गया HIV पॉजिटिव खून
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: बिहार शरीफ सदर अस्पताल में ब्लड बैंक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूति महिला को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाए जाने का मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ। अस्पताल अधीक्षक ने ब्लड बैंक के टेक्नीशियन से स्पष्टीकरण मांगा है। वही सिविल सर्जन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।


गौरतलब है कि एचआईवी पॉजिटिव महिला प्रसव के लिए सदर अस्पताल आई थी। प्रसव के दौरान महिला को एक यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ी। इसके लिए ब्लड बैंक से खून लिया गया। ब्लड बैंक से खून लेने के बदले पति ने एक यूनिट खून डोनेट किया था। जिसके बाद उसका खून ब्लड बैंक में रख दिया गया। ब्लड डोनेट करने से पहले इस शख्स ने खुद के एचआईवी पॉजिटिव होने की बात छुपा ली थी। एचआईवी पॉजिटिव खून को ब्लड बैंक में रखा गया और इसी खूब को दूसरी महिला को चढ़ा दिया गया।

एक हफ्ते बाद जब दूसरी महिला सदर अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंची तब उसे भी ब्लड की जरूरत पड़ी। जिसके बाद ब्लड बैंक से वही ब्लड जो एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति ने डोनेट किया था उसे दूसरी महिला को चढ़ा दिया गया। मामला तब सामने आया जब कुछ दिन बाद एचआईवी पॉजिटिव पहली महिला एड्स की दवा लेने सदर अस्पताल पहुंच गयी। जब डॉक्टर के पर्ची की जांच की गयी तब मामले का खुलासा हुआ। 


महिला के पति ने ब्लड बैंक को जो खून डोनेट किया था उसे किसी दूसरी प्रसूता को चढ़ा दिया गया। जबकि पति और महिला दोनों एचआईवी पॉजिटिव हैं। यह बात दोनों ने डॉक्टर से छिपाई थी। इन दोनों की इस गलती की सजा आज प्रसव के लिए आई दूसरी महिला भुगत रही है। इस पूरे मामले पर अस्पताल अधीक्षक ने ब्लड बैंक के टेक्नीशियन से स्पष्टीकरण मांगा है। वही इसकी जांच के लिए सिविल सर्जन ने  तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। सिविल सर्जन ने बताया कि यह लापरवाही का मामला है इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता