ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

साथ काम करने वाले शख्स ने बोलेरो से बाइक सवार को रौंदा, मौत से गुस्साएं लोगों ने NH-30 को किया जाम

PATNA CITY: पटना सिटी के दीदार गंज थाना क्षेत्र के फोर लेन स्थित एसियन पेंट गोदाम के सुपरवाइजर रवि कुमार चौधरी की मौत से आक्रोशित लोगों ने NH-30 फोर लेन पर शव को रखकर मुख्य स

साथ काम करने वाले शख्स ने बोलेरो से बाइक सवार को रौंदा, मौत से गुस्साएं लोगों ने NH-30 को किया जाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY:  पटना सिटी के दीदार गंज थाना क्षेत्र के फोर लेन स्थित एसियन पेंट गोदाम के सुपरवाइजर रवि कुमार चौधरी की मौत से आक्रोशित लोगों ने NH-30 फोर लेन पर शव को रखकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। गुस्साएं लोगों ने पुलिस प्रशासन से रवि के हत्यारे बंटी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


वही फोर लेन जाम होने से NH-30 पर छोटी-बड़ी सभी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। वही जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को यह आश्वासन दिया कि आरोपी बंटी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग सड़क से हटे जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। आक्रोशित परिजनों का कहना था कि मृतक रवि एशियन पेंट के गोदाम में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। 


जहां लखीसराय निवासी बंटी गाड़ी लोड कराने के नाम पर रवि से घूस मांगा करता था। घूस नहीं देने पर बराबर जान से मारने की धमकी देता था। जब रवि पेंट गोदाम से अपना काम कर बाइक से अपने घर दीदारगंज चेकपोस्ट जा रहा था तभी इसी दौरान आरोपी बंटी ने बोलोरो गाड़ी से बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया और बोलोरो लेकर फरार हो गया। जिसके बाद घायल रवि को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासन से हत्यारे बंटी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाये जाने की बात दोहराई है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
r

रिपोर्टर

rohan badal

FirstBihar संवाददाता