ब्रेकिंग
गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए राहत, 10 अक्टूबर से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 200 स्पेशल बसें, जानें रूट-किराया✦कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए राहत, 10 अक्टूबर से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 200 स्पेशल बसें, जानें रूट-किराया✦कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल

साली को भगाकर जीजा ने रचाई शादी, विरोध करने पर सास के साथ किया गंदा काम

SEOHAR: सालियों को जीजा की आधी घरवाली कहा जाता है। लेकिन बिहार के शिवहर में जीजा ने अपनी ही साली को पत्नी बना लिया। वहीं, जब सास इसका विरोध करने आई तो युवक ने ऐसा काम किया, जि

साली को भगाकर जीजा ने रचाई शादी, विरोध करने पर सास के साथ किया गंदा काम
First Bihar
2 मिनट

SEOHAR: सालियों को जीजा की आधी घरवाली कहा जाता है। लेकिन बिहार के शिवहर में जीजा ने अपनी ही साली को पत्नी बना लिया। वहीं, जब सास इसका विरोध करने आई तो युवक ने ऐसा काम किया, जिसकी उम्मीद न तो सास को थी और न ही साली को। दरअसल, युवक ने अपनी ही साली की किडनैपिंग कर ली और उसके साथ शादी रचा ली। 



जब सास घटना का विरोध करने आई तो युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मामला जिले के पिपराही थाना इलाके का है। घटना के बाद घायल सास थाने पहुंची और दामाद के खिलाफ बेटी की किडनैपिंग और अपने साथ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। 



थाने पहुंचकर सास ने अपने दामाद मो. आलमगीर के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि चार दिन पहले उसका दामाद उसके घर आया। इसी दौरान वह अपनी साली को लेकर फरार हो गया। बेटी के गायब होने पर महिला को अपने दामाद पर ही शक हुआ। महिला जब बेटी खोजने दामाद के घर हिरम्मा थाना के रूपवारा गांव गई तो बेटी वहां नहीं थी। जीजा ने साली से शादी कर ली थी। इसके बाद उसने अपनी सास के साथ मारपीट शुरू कर दी। 



वहीं, सास ने दामाद के अलावा उसके पिता मो जहांगीर समेत उसकी मां हसीना खतून, भाई सलमान और अन्य परिजनों के खिलाफ पिपराही थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

टैग्स