ब्रेकिंग
थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन✦बेगूसराय में लड़का-लड़की को बात करते पकड़ा, लोगों ने जबरन कराई शादी! मांग में डलवाया सिंदूर, वीडियो वायरल✦ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो बढ़ेगी परेशानी, PUC से लेकर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन तक पर लगेगी रोक; सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश✦बंद घर की खिड़की तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा✦रांची की लड़की को दलालों ने दुबई में बनाया बंधक, पिता ने विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार, कहा.. ‘हुजूर! मेरी बेटी को बचा लीजिए’✦थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन✦बेगूसराय में लड़का-लड़की को बात करते पकड़ा, लोगों ने जबरन कराई शादी! मांग में डलवाया सिंदूर, वीडियो वायरल✦ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो बढ़ेगी परेशानी, PUC से लेकर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन तक पर लगेगी रोक; सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश✦बंद घर की खिड़की तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा✦रांची की लड़की को दलालों ने दुबई में बनाया बंधक, पिता ने विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार, कहा.. ‘हुजूर! मेरी बेटी को बचा लीजिए’

ट्रांसपोर्टर के ठिकानों पर GST विभाग की छापेमारी, टैक्स चोरी के मामले में एक्शन

Bihar News: समस्तीपुर में GST विभाग ने टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोला रोड स्थित ट्रांसपोर्टर के गोदाम पर छापेमारी की। बिना वैध दस्तावेज और ई-वे बिल के मिले भारी मात्रा में माल को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

Bihar News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में त्योहारी सीजन के दौरान टैक्स चोरी पर रोक लगाने के लिए GST विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। राज्य कर आयुक्त के निर्देश पर GST इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने समस्तीपुर अंचल में बड़ी कार्रवाई करते हुए गोला रोड स्थित एक ट्रांसपोर्टर के गोदाम पर औचक छापेमारी की।



कार्रवाई के दौरान गोदाम में भारी मात्रा में ऐसा माल मिला, जिसके संबंध में संचालक मौके पर वैध दस्तावेज और ई-वे बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद अधिकारियों ने संदिग्ध स्टॉक को जब्त करने की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।



इस कार्रवाई का नेतृत्व राज्य कर उप आयुक्त अफजल हसनैन और सहायक आयुक्त दिव्य प्रकाश ने किया। अधिकारियों की टीम ने गोला रोड स्थित ट्रांसपोर्ट एवं लॉजिस्टिक सप्लायर के ठिकानों पर अचानक दबिश दी। जांच के दौरान गोदाम में रखे माल से संबंधित कागजात और ई-वे बिल मांगे गए, लेकिन संचालक आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका।



GST विभाग अब संचालक से संभावित टैक्स चोरी को लेकर पूछताछ कर रहा है। अधिकारियों द्वारा जब्त किए गए माल और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



GST के संयुक्त आयुक्त कृष्णा मोहन सिंह ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए जिले में विभाग पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने कहा कि बिना हिसाब-किताब के माल का परिवहन करने या टैक्स चोरी की शिकायत मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता