ब्रेकिंग
अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

साढ़े 4 लाख के गहने और 50 हजार कैश लेकर भागी नई-नवेली दुल्हन, परिवारवालों को खिलाया नशीला खाना

GAYA: गया जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक 24 साल की दुल्हन शादी के 7वें दिन पूरे ससुराल वालों को चकमा देकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि उसने ससुराल वालों के खान

साढ़े 4 लाख के गहने और 50 हजार कैश लेकर भागी नई-नवेली दुल्हन, परिवारवालों को खिलाया नशीला खाना
First Bihar
2 मिनट

GAYA: गया जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक 24 साल की दुल्हन शादी के 7वें दिन पूरे ससुराल वालों को चकमा देकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि उसने ससुराल वालों के खाने में नशीली पदार्थ मिला दी थी, जिसके बाद वे सभी बेहोश हो गए। दुल्हन इतनी चालाक थी कि उसने साढ़े 4 लाख के गहने और 50 हजार कैश भी अपने साथ लेकर निकल गई। जब ससुराल वाले को इसकी जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता न चला तो परिवार वालों ने मंगलवार को थाने में एफआईआर दर्ज करा दी।


मामला चाकंद थाना इलाके का है। दुल्हन की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया, जिसके बाद मंगलवार की रात चाकंद थाने में FIR दर्ज कराई। मामले को लेकर चांकद थानेदार मृत्युंजय कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। लड़का-लड़की पक्ष के लोगों को बुधवार की सुबह बुलाया गया है। उनसे पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद कार्रवाई होगी।


आपको बता दें कि चाकंद स्टेशन के रहने वाले विजय प्रसाद ने 9 मई को अपने बड़े बेटे उदय कुमार की शादी गया शहर के कटारी हिल मुहल्ले के पिंटू प्रसाद की बेटी से की थी। 16 मई को सभी लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने रूम में सो गए। 17 मई की सुबह उन्हें पता चला कि नई-नवेली दुल्हन फरार है। 

टैग्स