ब्रेकिंग
बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...✦Bihar News : 'मैं तो 5 किलोमीटर आगे निकल गया था...', दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने खोले कई राज, कुंदन कृष्णन का भी लिया नाम✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...✦Bihar News : 'मैं तो 5 किलोमीटर आगे निकल गया था...', दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने खोले कई राज, कुंदन कृष्णन का भी लिया नाम✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

रोते बिलखते एक बेबस बाप ने पुलिस को दी धमकी, कहा- बेटी को न्याय नहीं मिला तो हाथ में ले लूंगा कानून, मर्डर कर सूली पर चढ़ जाऊंगा

AURANGABAD: प्रेम प्रसंग में एक प्रेमी ने प्रेमिका की निर्मम हत्या कर शव को फेंक दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तार अब तक नहीं हो पा

रोते बिलखते एक बेबस बाप ने पुलिस को दी धमकी, कहा- बेटी को न्याय नहीं मिला तो हाथ में ले लूंगा कानून, मर्डर कर सूली पर चढ़ जाऊंगा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

AURANGABAD: प्रेम प्रसंग में एक प्रेमी ने प्रेमिका की निर्मम हत्या कर शव को फेंक दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तार अब तक नहीं हो पाई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए परिजन थाने का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके है लेकिन अब तक आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। वह आज भी खुल्लेआम बेखौफ घुम रहा है। 


पुलिस की शिथिलता से परेशान परिजनों ने औरंगाबाद नगर थाने का भी घेराव किया था। इस दौरान परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। परिजन न्याय की गुहार लगाते रहे लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ भी हासिल नहीं हो सका। इस मामले को गंभीरता से लेने की मांग परिजन पुलिस से करने लगे।


पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट पिता ने तो यहां तक कह दिया कि यदि पुलिस आरोपी निखिल को गिरफ्तारी नहीं करती है और उसे फांसी के फंदे पर नहीं चढ़ाती है तो वह खुद ही बेटी के हत्यारे की हत्या कर देगा। कानून को हाथ में लेने और आजीवन कारावास की सजा काटने को भी वह तैयार है। उसका कहना है कि बेटी के सिवाय उसका कोई नहीं था अब वो जिन्दगी जीकर ही क्या करेगा। 


एक बेबस पिता की धमकी के बाद नींद से सोयीं पुलिस अचानक से एक्शन में आ गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी होने लगी। हत्यारे के सामने गिरफ्तारी से बचने का कोई रास्ता नहीं बचा तब आरोपी ने औरंगाबाद की अदालत में खुद को सरेंडर कर दिया और पुलिस हाथ मलती रह गई। पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेगी और पूछताछ कर सजा दिलाने के लिए जल्दी से चार्जशीट दाखिल करेगी।


गौरतलब है कि चांदनी देव के युवक निखिल से प्रेम करती थी। दोनो में बेइंतहा प्यार था। चांदनी निखिल पर आंख मूंदकर भरोसा करती थी। यही वजह थी की चांदनी पिछले महीने 22 नवंबर को जब घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी तब रास्ते में ही निखिल ने फोन कर उसे बुला लिया। कॉलेज जाने के बजाय परिजनों को बिना बताए वह प्रेमी के पास चली गई। प्रेमी निखिल उसे घुमाने के नाम पर गया जिले  ले गया और उसने चांदनी के भरोसे का आखिरकार खून कर दिया। 


इधर चांदनी के घर नहीं पहुंचने पर परिजन बेचैन हो उठे और उसकी खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी चांदनी का कोई अता पता नहीं चल सका। जिसके बाद चांदनी के परिजनों ने नगर थाने में गुमुशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस बीच पुलिस चांदनी की सरगर्मी से तलाश कर ही रही थी कि लापता होने के ठीक पांचवें दिन गया के बाराचट्टी थाना की पुलिस ने चांदनी का शव मिलने की सूचना औरंगाबाद नगर थाना को दी। 


सूचना पर परिजनों ने बाराचट्टी पहुंचकर चांदनी की लाश की पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद में शव को परिजनों के हवाले कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। इसी दौरान बराचट्टी पुलिस ने चांदनी की हत्या मामले में उसके प्रेमी निखिल की संलिप्त हाेने का इनपुट औरंगाबाद पुलिस को दी। 


लेकिन इसके बाद न जाने किन कारणों से पुलिस शिथिल पड़ गई और न्याय नहीं मिलता देख बेटी का पिता खुद ही कानून को हाथ में लेने की धमकी दे डाली तो जिसके बाद पुलिस की कुंभकर्णी नींद टूटी और पुलिस के एक्शन में आते ही हत्यारे ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अब देखना यह होगा कि पुलिस चांदनी के हत्यारे को फांसी के फंदे तक पहुंचा पाती है या नहीं।   

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता