ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Crime News: बिहार के बालू कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, खुद को बताया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य; मलेशिया से आया धमकी भरा कॉल

Bihar Crime News: रोहतास में एक बालू कारोबारी को मलेशिया कोड से आए कॉल पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। धमकी भरे कॉल और मैसेज के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन में एक बालू कारोबारी को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताकर 5 करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की गई है। पीड़ित को मलेशिया के कोड वाले नंबर से 28 नवंबर को कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को आरजू बिश्नोई का छोटा भाई बताया और जान से मारने की धमकी दी।


कॉलर ने कारोबारी से कहा कि “लॉरेंस बिश्नोई का नाम तो सुना होगा। तुम बालू का काम कर रहे हो, अब हमारी बारी है तुमसे पैसा कमाने की। चाहे बॉडीगार्ड रखो या बुलेटप्रूफ गाड़ी, मेरा शूटर एकदम सही निशाने पर मारेगा। अगर मरना नहीं चाहते, तो पांच दिन में 5 करोड़ रुपये दे दो, नहीं तो प्रभु जी से मिलवा देंगे।”


धमकी के बाद कॉलर ने कारोबारी के मोबाइल पर मैसेज भेजकर भी रंगदारी की दोबारा मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नगर थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस कॉल की लोकेशन, नंबर तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता