ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

UP से शराब लेकर बिहार पहुंचे थे दो तस्कर, एम्बुलेंस को पुलिस समझ नदी में लगाई छलांग, दोनों की मौत

SASARAM: शराबबंदी वाले बिहार में पिछले कुछ दिनों से शराब को लेकर हायतौबा मचा हुआ है। छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सड़क से लेकर सदन तक संग्राम छिड़ चुका है। शराब को लेकर

UP से शराब लेकर बिहार पहुंचे थे दो तस्कर, एम्बुलेंस को पुलिस समझ नदी में लगाई छलांग, दोनों की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: शराबबंदी वाले बिहार में पिछले कुछ दिनों से शराब को लेकर हायतौबा मचा हुआ है। छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सड़क से लेकर सदन तक संग्राम छिड़ चुका है। शराब को लेकर मचे बवाल के बीच पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने जांच अभियान तेज कर दिया है। बावजूद इसके शराब के कारोबार से जुड़े लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। रोहतास के कोचस थाना क्षेत्र में बाइक पर शराब लेकर जा रहे दो तस्कर एम्बुलेंस को पुलिस की गाड़ी समझ बैठे और बाइक समेत दोनों ने नदी में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। घटना कोचस थाना क्षेत्र के सासाराम-चौसा रोड की है।


दरअसल, बुधवार को कोचस थाना क्षेत्र के सासाराम-चौसा रोड में भगतगंज भागीरथा के पास एंबुलेंस को पुलिस की गाड़ी समझकर दो शराब तस्करों ने बाइक समेत धर्मावती नदी में छलांग लगा दी। इस घटना में पानी में डूबने से एक तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया लेकिन वाराणसी जाने के दौरान रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।


दोनों बाइक सवार तस्कर यूपी से शराब की खेप लेकर गारा पथ के रास्ते बिहार में घुसे थे। इसी दौरान एंबुलेंस का सायरन सुनकर उसे पुलिस की गाड़ी समझ बैठे और जान बचाने के लिए बाइक समेत नदी में कूद गए। दिनारा थाने की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के पास से पुलिस ने शराब की खेप को बरामद किया है।