ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं को गाली देने वाला युवक गिरफ्तार, मुर्गा दुकानदार का स्टाफ निकला हबीब राइन

ROHTAS: सोशल साइट्स ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिये हिंदू देवी-देवताओं के नाम से पेज बना गंदी-गंदी गालियां पोस्ट करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस युवक की पहचा

सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं को गाली देने वाला युवक गिरफ्तार, मुर्गा दुकानदार का स्टाफ निकला हबीब राइन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: सोशल साइट्स ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिये हिंदू देवी-देवताओं के नाम से पेज बना गंदी-गंदी गालियां पोस्ट करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस युवक की पहचान रोहतास के करगहर निवासी हबीब राईन के रूप में हुई है। जिसे पुलिस ने उसके सही ठिकाने पर पहुंचा दिया है। 


हबीब राईन सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू देवी-देवताओं को गंदी-गंदी गालियां लिखता था। इतना ही नहीं हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कई पेज भी चलाता था। इंस्टाग्राम , ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से लगातार हिंदुओं को टारगेट करने वाला पोस्ट डालता था। इस संबंध में सोशल मीडिया से जुड़े लोगों ने हबीब राइन के पोस्ट को रोहतास पुलिस को टैग करते हुए इस पर कार्रवाई की मांग कर दी। फिर क्या था हरकत में आई रोहतास पुलिस ने उसे करगहर थाना इलाके से धर दबोचा।  


रोहतास एसपी ने की कार्रवाई

रोहतास एसपी ने विनीत कुमार ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न करने की कोशिश की जा रही थी। जिसकी जानकारी मिलते ही कार्रवाई की गई। हबीब राइन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। जिससे तमाम जानकारी ईकट्ठा की जा रही है। एसपी ने बताया है कि आरोपी हबीब राइन की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसके खिलाफ FIR करेगी। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।


मुर्गा दुकानदार का स्टाफ है हबीब राइन

20 - 21 साल का युवक हबीब राईन करगहर बाजार में मुर्गा दुकान में काम करता था। इस दौरान उसने टि्वटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट के माध्यम से आपत्तिजनक बातें लिखा करता था। खासकर हिंदू देवी-देवताओं को टारगेट कर उसने कई पोस्ट डाले हैं। बता दें कि कई आपत्तिजनक पोस्ट को उसने बाद में डिलीट भी कर दिया लेकिन रोहतास पुलिस की साइबर सेल इसकी जांच कर रही है। अब उसे जेल भेजा जा रहा है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता