ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सासाराम में वार्ड पार्षद ने बच्ची के साथ किया रेप, पुलिस के सामने रेपिस्ट ने कबूला जुर्म

SASARAM : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. महिलाओं के साथ बढ़त आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी वारदात सामने आ रही है सासाराम से

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. महिलाओं के साथ बढ़त आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी वारदात सामने आ रही है सासाराम से जहां एक बच्ची के साथ वार्ड पार्षद ने हैवानियत की. घर के बाहर खेल रही बच्ची को वार्ड पार्षद जबरन उठाकर ले गया और उसके साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. 


वारदात जिले के दावथ थाना इलाके के इटवां पंचायत की है. जहां वार्ड नंबर 4 के वार्ड पार्षद ओमप्रकाश सिंह ने एक मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता की उम्र महज 8 साल बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी. तभी वार्ड पार्षद ने बच्ची को जबरन उठा कर अपने दालान में ले जाकर दुष्कर्म किया. 


पीड़ित बच्ची जब बदहवास की हालत में घर पहुंची तो घर की महिलाएं हकीकत समझ गई. बच्ची ने परिजनों को अपनी आपबीती बताई. पीड़िता के परिजनों ने थाना में आकर लिखित शिकायत की. दुष्कर्मी वार्ड पार्षद घटना के बाद भाग कर प्रखंड परिसर में चल रहे बैठक में बेखौफ बैठा हुआ था. तभी फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. दावथ थाना के एएसआई नंदकिशोर प्रसाद नेने बताया कि वार्ड पार्षद ने पुलिस के सामने अपनी जुर्म कबूल कर लिया है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता