ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

सासाराम में आशिक मिजाज हेडमास्टर ने मैडम को छेड़ा, शिक्षिका के शोर मचाने पर स्कूल में जुटे लोग

SASARAM : महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां एक आशिक मिजाज हेडमास्टर ने महिला टीचर के साथ छेड़खान

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां एक आशिक मिजाज हेडमास्टर ने महिला टीचर के साथ छेड़खानी की. बीते सोमवार को सासाराम में ही एक पुलिसकर्मी ने नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल में छेड़खानी की थी. जिसके बाद लोगों के अंदर काफी नाराजगी देखी गई थी. अब प्रिंसिपल की इस घिनौनी हरकत के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. 


वारदात  रोहतास जिले के सासाराम इलाके की है. जहां गोटपा गांव में हाई स्कूल के हेडमास्टर ने एक महिला शिक्षक के साथ छेड़खानी की. छेड़खानी का यह आरोप पीड़ित शिक्षिका ने प्रिंसिपल के ऊपर लगाया है. पीड़ित महिला टीचर ने बताया कि वह स्कूल में थी तो प्रिंसिपल ने उसके साथ अभद्रता की. महिला टीचर ने इसका विरोध किया. उसके बाद महिला टीचर के शोर मचाते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग स्कूल में पहुंचे. 


घटना की खबर मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे. आक्रोशित लोग शिक्षा विभाग के अधिकारी को बुलाकर फौरन आरोपी प्रिंसिपल के ऊपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता