ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

थाने के अंदर चल रहा था चोर-सिपाही का खेल ! पुलिस को चकमा देकर भाग गया क्रिमिनल

SASARAM : एक अजीबोगरीब घटना ने सबको हैरत में डाल दिया है. सासाराम से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो बिलकुल बच्चों के चोर-सिपाही के खेल जैसी घटना लग रही है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : एक अजीबोगरीब घटना ने सबको हैरत में डाल दिया है. सासाराम से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो बिलकुल बच्चों के चोर-सिपाही के खेल जैसी घटना लग रही है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि दर्जन भर पुलिसवालों के रहते एक क्रिमिनल दिनदहाड़े थाने से फरार हो गया. जिसके कारण रोहतास पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. 


घटना रोहतास जिले के सासाराम इलाके की है. जहां दिनदहाड़े एक अपराधी पुलिस की आंख में धूल झोंककर काराकाट थाना के लॉक अप से फरार हो गया. जी हां, यह मामला सामने आने के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. क्योंकि थाने से भागने वाला अपराधी चिंटू मिश्र कोई आम व्यक्ति नहीं बल्कि एक लुटेरा है. जो हाइवे और सड़क पर राहगीरों को अपना निशाना बनाता है. 


काराकाट थाना से अपराधी चिंटू मिश्र के भागने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. रोहतास पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक चिंटू मिश्र को बीती रात ही अरेस्ट किया गया था लेकिन चालान करने से पहले ही चिंटू पुलिस को चकमा देकर थाना से भाग गया.