ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

सासाराम में मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

ROHTAS: मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। घटना रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी मंदिर की है। जहां के पुजारी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पि

सासाराम में मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। घटना रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी मंदिर की है। जहां के पुजारी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पिछले कई वर्षों से पुजारी संझौली के ठाकुरबाड़ी मंदिर में पूजा कराते आ रहे थे। अचानक उनकी हत्या की खबर से इलाके के लोग भी सकते में हैं। 


मृतक पुजारी की पहचान बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के कमइनी गांव निवासी जनार्दन दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पुजारी जनार्दन दास से पहले से गांव के कुछ लोगों का आपसी विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर आज कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया। 


जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गयी। मौत के बाद लोगों के बीच मायूसी छा गयी। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और मामले की जांच की मांग करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पूजारी की पिटाई करने वाले लोगों का पता लगाने में पुलिस लगी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता