ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सासाराम में लूट के दौरान मर्डर, अपराधियों ने दिनदहाड़े 2 लोगों को मारी गोली

SASARAM : बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं इन दिनों पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं. सूबे में लॉ एंड आर्डर की स्थिति नाजुक है. ताजा मामला सासाराम का है. जहां दिनदहाड़े लूट के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं इन दिनों पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं. सूबे में लॉ एंड आर्डर की स्थिति नाजुक है. ताजा मामला सासाराम का है. जहां दिनदहाड़े लूट के दौरान अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात रोहतास जिले के सासाराम इलाके की है. जहां बिक्रमगंज थाना इलाके के मैघरा मोड़ के पास अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. मिली जानकारी के मुताबिक लूट के दौरान अपराधियों ने ट्रक ड्राइवर और खलासी को गोली मार दी. इस घटना में गोली लगने के कारण खलासी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घायल ड्राइवर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 


मृतक खलासी आजमगढ़ का रहने वाला था. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि घायल ड्राइवर का इलाज बिक्रमगंज के प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता