ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

16 साल की लड़की से बलात्कार, 2 लड़कों ने किडनैप कर 6 दिन तक किया रेप

SASARAM : बिहार में इन दिनों महिलाएं खुद को बिलकुल असुरक्षित महसूस कर रही हैं. राजधानी पटना से लेकर बिहार के विभिन्न जिलों में बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा म

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SASARAM :  बिहार में इन दिनों महिलाएं खुद को बिलकुल असुरक्षित महसूस कर रही हैं. राजधानी पटना से लेकर बिहार के विभिन्न जिलों में बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला सासाराम का है. जहां एक नाबालिग लड़की को किडनैप कर दो लड़कों ने 6 दिन तक बलात्कार किया. इस घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात रोहतास जिले के चेनारी थाना इलाके की है. जहां 16 साल की नाबालिग बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है. सासाराम सदर अस्पताल की डॉ. नीतू कुमारी ने बताया कि 18 अगस्त को लड़की हर रोज की तरह सिलाई सिखने जा रही थी. इस दौरान बीच रास्ते में दो लड़कों ने उसे किडनैप कर लिया है. वे लड़के पीड़िता को बाइक पर बैठाकर सासाराम लेकर चले गए. वहां एक किराये के मकान में उनमें से एक लड़के ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया. 


चेनारी थाना के दारोगा अनिल कुमार ने बताया कि इस संबंध मे पीड़ित के परिजन ने 22 अगस्त को चेनारी थाना में मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने फिलहाल रेप के आरोपी सहित दो युवको  को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है. पूरे मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. मेडिकल जांच करने वाली चिकित्सक डॉ नीतू कुमारी ने बताई की एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. साथ ही पीड़ित लड़की ने पूरे घटनाक्रम महिला के साथ साझा की है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता