ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जेडीयू कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने बड़ी बेरहमी से पीटा

SASARAM : इस वक्त एक ताजा खबर सासाराम से सामने आ रही है. जिले में कांग्रेस के विधायक के भतीजे की हत्या के बाद बदमाशों ने अब सत्ताधारी दल जेडीयू के कार्यकर्ता को अपने निशाने पर

जेडीयू कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने बड़ी बेरहमी से पीटा
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : इस वक्त एक ताजा खबर सासाराम से सामने आ रही है. जिले में कांग्रेस के विधायक के भतीजे की हत्या के बाद बदमाशों ने अब सत्ताधारी दल जेडीयू के कार्यकर्ता को अपने निशाने पर लिया है. बदमाशों ने बड़ी ही बेरहमी से जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता को पीटा है, जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. जिले के एसपी इस मामले की छानबीन कर रहे हैं. 


घटना रोहतास जिले के सासाराम की है, जहां नगर थाना के नवरत्न बाजार में बदमाशों ने जनता दल यूनाइटेड के एक कार्यकर्ता को बुरी तरह पीटा है. इस हमले में जेडीयू का कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. आनन-फानन में उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं.


जेडीयू कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने बड़ी बेरहमी से पीटा


जख्मी जेडीयू कार्यकर्ता की पहचान परमजीत सिंह के रूप में की गई है. इस घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. रोहतास के एसपी ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से इस मामले की छानबीन कर रही है. इस संबंध में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.


उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर ममले की छानबीन कर रही है.

टैग्स