ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सासाराम में डबल मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर रोहतास जिले से सामने आ रही है, जहां एक साथ दो-दो हत्याएं होने की घटना सामने आ रही है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटन

सासाराम में डबल मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत
First Bihar
2 मिनट

SASARAM :  इस वक्त एक बड़ी खबर रोहतास जिले से सामने आ रही है, जहां एक साथ दो-दो हत्याएं होने की घटना सामने आ रही है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सासाराम इलाके की है. जहां काराकाट के अवदानी बिगहा में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान सुमन यादव के रूप में की गई है. इस घटना के सम्बंध में जानकारी मिली है कि जब अपराधी इस घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे तभी उनमें से एक लल्लू यादव को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. 


इन दोनों हत्याओं से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है. गांव में स्थिति तनावपूर्ण है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. फिलहाल पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल कर लिया है. मामले की तहकीकात की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता