ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

सासाराम में दिनदहाड़े लड़की का मर्डर, घर में घुसकर अपराधियों ने रेता गला

SASARAM : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दिनदहाड़े एक लड़की का मर्डर कर दिया है. हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात रोहतास जिले के शिवसागर थाना इलाके की है. जहां मोर सराय गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर एक लड़की की गला रेत दी. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक वारदात के समय युवती घर में अकेली थी. बताया जाता है कि उसका छोटा भाई लव कुमार जैसे ही घर पहुंचा और दरवाजा खोला तो देखा कि घर में उसकी बहन की लाश सामने पड़ी हुई है. मृतक लड़की की पहचान उषा कुमारी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक लड़की की मां राधिका कुंवर पास के एक विद्यालय में रसोईया का काम करती है. 


दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. शिवसागर थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन की जा रही है. हत्या  अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता