ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

सासाराम में 68 साल के बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, एसिड अटैक की आशंका जता रहे परिजन

SASARAM: सासाराम मे एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत हो गयी है। परिजन एसिड अटैक की बात कर रहे हैं। शरीर पर जले का निशान पाया गया है। घटना करगहर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर की है। 68 व

सासाराम में 68 साल के बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, एसिड अटैक की आशंका जता रहे परिजन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम मे एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत हो गयी है। परिजन एसिड अटैक की बात कर रहे हैं। शरीर पर जले का निशान पाया गया है। घटना करगहर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर की है। 68 वर्षीय बुजुर्ग किसान की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि त्रिलोकपुर के दारोगा पासवान अपने खेत में काम करने गए थे। 


इसी दौरान उनकी मौत की खबर मिली। जब लोग पहुंचे तो शरीर पर कई जगह संदिग्ध पदार्थ से जले का निशान पाया गया। जिससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि एसिड अटैक से जान गयी है। परिजन पहले बुजुर्ग को करगहर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने दारोगा पासवान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है।


 फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम करने वाले सदर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जिस डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया है उसके अनुसार फिलहाल तेजाब फेंक कर मौत को कारण नहीं माना जा सकता। मौत के कारण की जांच के लिए मृतक के पोस्टमार्टम के बाद बिसरा को रखा गया है फॉरेंसिक टीम के द्वारा इसकी जांच करायी गयी है। 


फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही कहा जा सकता है कि तेजाब या फिर कोई अन्य कारण से मौत हुई है। चुकी मृतक दारोगा पासवान के पैर, हाथ और पीठ में कई जगह झुलसने के निशान पाये गये है। जिसे देखकर परिजन एसिड अटैक की बात कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता