ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सासाराम हिंसा में घायल युवक की मौत, बम धमाके की चपेट में आने के बाद वाराणसी में चल रहा था इलाज

SASARAM: सासाराम में हिंसा के दौरान बम धमाके में घायल युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी। बम धमाके में घायल अन्य 5 लोगों का इलाज वाराणसी में जारी है। राजा की मौत के

सासाराम हिंसा में घायल युवक की मौत, बम धमाके की चपेट में आने के बाद वाराणसी में चल रहा था इलाज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम में हिंसा के दौरान बम धमाके में घायल युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी। बम धमाके में घायल अन्य 5 लोगों का इलाज वाराणसी में जारी है। राजा की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


बता दें कि सासाराम में हिंसा के दौरान 2 अप्रैल की शाम में बम धमाका हुआ था। जिसमें 6 लोग घायल हो गये थे। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर वाराणसी रेफर कर दिया था। वाराणसी में सभी 6 लोगों का इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान आज राजा नामक एक युवक की मौत हो गयी है। बम धमाके के दौरान उसके सिर में चोट लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मिली जानकारी के अनुसार राजा की मौसी सासाराम में रहती हैं। अपनी मौसी से मिलने के लिए वह मां के साथ सासाराम आया था लेकिन तभी वहां हिंसा होने लगी। हिंसा के दौराम बम के धमाके से वह बुरी तरह से घायल हो गया था उसके सिर में चोटे आई थी। राजा की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया था। राजा समेत 6 लोगों को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया था। आज इलाज के दौरान राजा ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता